Haldighati Ka Yuddh
Battle Of Haldighati In Hindi: राजस्थान की एतिहासिक युद्ध हल्दीघाटी एक बार फिर से खबरों में है, अब इतिहास के पन्नों में यह बात पुरानी हो जाएगी कि इस युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना को पीछे हटना पड़ा था। अब तक इतिहास में यही पढ़ाया जाता रहा है, लेकिन भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने इसे बदलने का फैसला लिया है। राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित स्मारक से वह पत्थर हटाया जाएगा, जिसमें लिखा था कि महाराणा प्रताप की सेना को हल्दी घाटी की जंग से पीछे हटना पड़ा था। हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून, 1576 को मेवाड़ के राजपूत शासक महाराणा प्रताप और मुगल बादशाह अकबर के बीच लड़ा गया था।
Haldighati Ka Yuddh Kab Hua- युद्ध की पूरी जानकारी
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने युद्ध से जुड़े कुछ शिलालेख हटा लिए हैं। अब एएसआई इस युद्ध पर नया इतिहास लिख रहा है, जिसके पूरा होने पर नए शिलालेख लगाएगा, जिसपर पूरा इतिहास लिखा होगा। हालांकि एएसआई के इस कार्रवाई पर नई बहस फिर जारी हो गई है महाराणा प्रताप और अकबर के बीच लड़े गए इस युद्ध में जीत किसकी हुई थी।
इटली का एकीकरण कब हुआ-italy ka ekikaran
शिलालेख में ऐसा क्या लिखा था दरअसल, इन शिलालेखों पर लिखी जानकारी में अकबर के सामने मेवाड़ी सेना को कमजोर बताया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की किताबों में हल्दीघाटी की लड़ाई की तारीख 18 जून 1576 है जबकि पट्टिकाओं पर यह 21 जून 1576 लिखी गई है। ऐसे में गलत तथ्यों को बुनियाद मानते हुए इन शिलालेखों को हटाया गया है। वैसे राजपूत व लोक संगठन लंबे समय से इसकी मांग भी कर रहे थे।
Germany Ka Ekikaran-जर्मनी का एकीकरण कब हुआ
History Of Indian Railways: कुछ ऐसी थी भारत की पहली ट्रेन, जानें इंडियन रेलवे से जुड़ी खास बातें हल्दी घाटी की कहानी क्या है राजपूतों व मुगलों के बीच हल्दी घाटी में हुई जीत-हार के बारे में बताने से पहले आपको जानना जरूरी है कि यह लड़ाई 18 जून 1576 को मेवाड़ के राणा महाराणा प्रताप की सेना और आमेर के महाराजा मानसिंह प्रथम के नेतृत्व में मुगल सम्राट अकबर की सेनाओं के बीच लड़ी गई थी। हल्दीघाटी असल में एक दर्रा है, अरावली पर्वत श्रृंखला से गुजरने वाला दर्रा, जो राजस्थान में उदयपुर से करीब 40 किमी दूर है, इस दर्रे की मिट्टी हल्दी की तरह पीली है, इसलिए प्रचलित नाम हल्दीघाटी पड़ा।
यह राजस्थान में राजसमंद और पाली जिलों को जोड़ता है। लड़ाई की शुरुआत उस वक्त से हुई जब अकबर राजपूत क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करके अपने शासन क्षेत्र को बढ़ाने की योजना बना रहा था।
Comments
Post a Comment